Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Raipur Family Death Case: रायपुर के बंद मकान में मिली पांच लाशें, पति फंदे पर और परिवार के बाकी सदस्य मृत, जांच जारी

Raipur Family Death Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
बंद मकान के भीतर मिले पांच शव
यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक की है. मृतकों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया, 19 वर्षीय बेटे इरशाद अली, 17 वर्षीय बेटी शाहिदा और 16 वर्षीय इरशाबा बेगम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव कमरे के भीतर पड़े थे. चारों के मुंह और नाक से झाग निकलता दिखाई दिया. प्रारंभिक जांच में विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पड़ोसियों को शक होने पर खुला मामला
स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार करीब आठ महीने पहले किराए पर इस मकान में रहने आया था. गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था और लंबे समय तक कोई हलचल नहीं दिखने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ. अंदर झांकने पर शव दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, मकान को सील किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है.

आर्थिक परेशानी की भी जांच में पड़ताल
पड़ोसियों का कहना है कि साजिद अली बैट्री मरम्मत का काम करते थे और परिवार पर बैंक का कर्ज था. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि ऋण वसूली के लिए रिकवरी कर्मी अक्सर घर आते थे और आर्थिक तनाव को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की भी चर्चा थी. हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और इन्हें जांच का हिस्सा बताया है. अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या, हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !