Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: डीडी बार मामले में नीरज सिंह की बढ़ी मुश्किलें, चार चश्मदीदों के बयान दर्ज, घायल प्रत्युष का बयान लेने कोलकाता जाएगी जमशेदपुर पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष आनंद पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार जुटी हुई है। जांच के क्रम में अब तक चार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि इन गवाहियों से घटनाक्रम को समझने और जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

नीरज सिंह और मुख्य आरोपी बोदरा पर जांच का फोकस
सूत्रों के अनुसार, चारों गवाहों ने अपने बयान में बताया है कि डीडी बार के संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह अक्सर बार में आने वाले हिमांशु सिंह और उनके साथियों को धमकाया करते थे। गवाहों ने यह भी दावा किया है कि घटना वाले दिन नीरज सिंह ने ही मुख्य आरोपी बोदरा को फोन कर बुलाया, जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र नीरज सिंह और मुख्य आरोपी बोदरा बने हुए हैं।

राहुल दुबे को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी
पुलिस राहुल दुबे को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले में नीरज सिंह की भूमिका को लेकर मजबूत कानूनी आधार तैयार किया जा सके। इसके लिए केस से जुड़े सभी तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। बीएनएस के प्रावधानों के अनुरूप वैज्ञानिक और तकनीकी जांच को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें।

घायल प्रत्युष आनंद के बयान का इंतजार
इस बीच पुलिस अब हमले में घायल प्रत्युष आनंद का बयान दर्ज करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता भी गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने प्रत्युष को बयान देने के लिए अभी फिट नहीं माना, जिसके कारण टीम को लौटना पड़ा। पुलिस ने परिजनों से कहा है कि जैसे ही चिकित्सक अनुमति देंगे और उनकी तबीयत में सुधार होगा, टीम दोबारा जाकर घटना के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !