Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Gamharia News: एसआईआर कार्यों का निरीक्षण करने गम्हरिया पहुंचे एसडीओ, मतदाताओं से फॉर्म भरने की अपील

Gamharia: सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड पहुंचकर एसआईआर (SIR) से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड और अंचल स्तर पर चल रहे फॉर्म वितरण कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बताया कि प्रखंड और अंचल स्तर पर बीएलओ द्वारा एसआईआर कार्य को लेकर बेहतर काम किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र मतदाताओं तक समय पर फॉर्म पहुंचाया जाए और शत-प्रतिशत प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अधिकारियों के साथ लिया कार्यों का जायजा
अभिनव प्रकाश ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे किसी तीसरे व्यक्ति की मदद के बिना स्वयं फॉर्म भरें और निर्धारित समय पर अपने संबंधित बूथों पर जमा करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग से ही एसआईआर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान गम्हरिया अंचल अधिकारी, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को एसआईआर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !