Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Giridih News: गिरिडीह के नवपदस्थापित नगर आयुक्त ने वार्डो में किया निरीक्षण, स्वच्छता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर फोकस

Giridih News: गिरिडीह में नवपदस्थापित नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों और पुराने नगर निगम परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और नगर निगम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खराब वाहनों को उपयोग में लाने और सफाई व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
पुराने नगर निगम परिसर में लंबे समय से खड़े खराब और अनुपयोगी वाहनों को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन वाहनों की मरम्मत संभव है, उन्हें जल्द ठीक कर दोबारा उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन और संसाधनों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और अन्य नागरिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में शहरवासियों से मांगा सहयोग
नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर प्रशासन और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !