Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jharkhand News: “सिर्फ कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना हैं सरकार का मकसद”, हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

किसान समृद्धि योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का प्रभाव केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ समय पर राज्य के अंतिम छोर तक रहने वाले पात्र किसानों को मिले। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने और जमीनी स्तर पर इसकी प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से खेती की लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में सुधार आएगा। साथ ही इससे युवाओं का रुझान भी कृषि क्षेत्र की ओर बढ़ेगा।

सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और नवाचार अपनाने के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने और सिंचाई सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है और इस दिशा में विभाग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए।

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित की जाए, ताकि झारखंड की कृषि व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !