Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jharkhand News: झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बच्चों को बचाने के बाद पिता की मौत

  Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक पिता ने अपने दो बेटों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी. गुवा थाना क्षेत्र की कारो नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे तेज बहाव में फंस गए थे. बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पिता खुद नदी में डूब गए. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
तेज बहाव में फंस गए थे दोनों बच्चे
जानकारी के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र की लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम शुक्रवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव के पास कारो नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बहने लगे. बच्चों को संकट में देख दामु हेंब्रम तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े.

दोनों बेटों की बची जान, पिता नहीं लौट सके
दामु हेंब्रम ने साहस दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित नदी किनारे पहुंचा दिया. हालांकि इस दौरान वे खुद गहरे पानी में फंस गए और डूब गए. स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें नदी से बाहर निकालकर तुरंत गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है. इस हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !