Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Baharagora News: बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, पिता ने DC से कार्रवाई की मांग की

Baharagora: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बालिकुडिया में कक्षा नौवीं के छात्र के साथ सीनियर छात्रों द्वारा कथित रूप से रैगिंग और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने इस मामले को लेकर उपायुक्त को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट के बाद छात्र के चेहरे पर चोट के निशान का आरोप
शिकायतकर्ता तारणी कान्तो महतो जो की बोड़ाम थाना क्षेत्र के पैनदा गांव के निवासी हैं, उन्होंने शिकायत पत्र में बताया कि उनका पुत्र गोविन्द कुमार महतो जवाहर नवोदय विद्यालय, बालिकुडिया में कक्षा नौवीं का छात्र है। आरोप है कि उच्च कक्षा के कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पिता का कहना है कि घटना के बाद उनका पुत्र काफी डरा हुआ है और पढ़ाई छोड़कर घर लौटने को मजबूर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र के गाल और चेहरे पर चोट के गहरे निशान भी हैं। शिकायत में कहा गया है कि जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। आरोप है कि घटना की जानकारी अभिभावकों को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जाती है, जिसके कारण कई छात्र डर के कारण शिकायत नहीं कर पाते हैं।

DC से जांच और कार्रवाई की मांग
पिता के अनुसार, जब कुछ छात्रों ने मामले की जानकारी हाउस मास्टर को दी, तो उन्होंने अभिभावक से संपर्क कर घटना के बारे में बताया। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाउस मास्टर ने मामले की जिम्मेदारी लेने के बजाय प्रिंसिपल से संपर्क करने की सलाह दी। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषी छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय जैसे संस्थान में भय का माहौल नहीं होना चाहिए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। रैगिंग को देश में प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध माना गया है। शिकायतकर्ता ने इसी आधार पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !