Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Murshidabad Train Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन से टकराई ट्रेन, दो स्कूल छात्रों समेत एक अन्य की मौत

 Murshidabad Train Accident:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई. दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हादसे के बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है, गेटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथ सुपरवाइजर को भी निलंबित कर दिया गया है.
रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक पर हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन छात्रों को लेकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

गेट खुला होने का दावा, रेलवे ने शुरू की कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हादसे के समय समपार फाटक खुला था. हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. घटना के बाद पूर्व रेलवे ने ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित कर दिया. बाद में पुलिस ने गेटमैन को गिरफ्तार भी कर लिया. रेलवे प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि हादसा मानवीय चूक का परिणाम था या फाटक संचालन में कोई लापरवाही हुई.

10 सदस्यीय समिति करेगी जांच, मुआवजे का ऐलान
पूर्व रेलवे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है, जो हादसे के सभी पहलुओं की जांच करेगी. रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं राज्य सरकार ने भी प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. घायलों का इलाज जारी है और रेलवे की मेडिकल टीम भी उनकी निगरानी में लगी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !