Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur Breaking: डिमना लेक में नहाने के दौरान सोनारी के युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित कागलनगर निवासी पियूष कुमार सिंह की शुक्रवार सुबह डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई. वह अपने छोटे भाई के साथ डिमना लेक घूमने गया था.


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, डिमना लेक पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने पहले तस्वीरें खिंचवाईं. इसके बाद पियूष नहाने के लिए पानी में उतरा. इसी दौरान वह गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा.


तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पियूष कुमार सिंह का शव पानी से बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी डिमना लेक पहुंच गए. वहीं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !