Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jharkhand News: झारखंड को नहीं मिलेंगे 2500 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग की राशि पर केंद्र का इनकार

Jharkhand: झारखंड के नगर निकायों को मिलने वाले करीब 2,500 करोड़ रुपये अब केंद्र सरकार जारी नहीं करेगी। इससे राज्य के शहरी विकास कार्यों को बड़ा झटका लग सकता है। अब नगर निकायों की विकास योजनाओं के संचालन के लिए हेमंत सरकार को अन्य वित्तीय स्रोतों से संसाधन जुटाने होंगे।

केंद्र सरकार ने भेजा पत्र
केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर बताया है कि 15वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, आयोग के तहत अब राज्य को राशि जारी नहीं की जा सकती।

समय पर दावा नहीं करने का हवाला
पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार पिछले दो वित्तीय वर्षों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुदान का दावा प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसी वजह से आयोग के प्रावधानों के अनुसार अब यह राशि जारी नहीं की जाएगी।

विकास योजनाओं पर पड़ सकता है असर
करीब 2,500 करोड़ रुपये की यह राशि नगर निकायों के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। अब इस फंड के नहीं मिलने से शहरी बुनियादी ढांचे और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार को वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों का सहारा लेना पड़ सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !