Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Bihar News: पश्चिम चंपारण में घर में घुसा 10 फीट का कोबरा, महिला सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण मुन्नी लाल के घर में करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा घुस आया। घर के अंदर विशालकाय सांप को रेंगता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


महिला सर्प मित्र ने साहस और सूझबूझ से किया सफल रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय महिला सर्प मित्र जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पूरी सावधानी, धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से वाल्मीकिनगर के जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही वन्यजीव को कोई क्षति हुई।


रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जानकी देवी के साहस व वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सांप को नहीं पकड़ा जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


बारिश और बाढ़ के कारण आबादी की ओर बढ़ रहे हैं वन्यजीव

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बारिश, नेपाल से आने वाले बाढ़ के पानी और जंगलों में जलभराव के कारण सांप समेत अन्य वन्यजीव सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यूअर को सूचना दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !