Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jamshedpur News: ईस्ट प्लांट बस्ती में गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी परेशानी, लोगों ने टाटा स्टील UISL से की कार्रवाई की मांग

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के ईस्ट प्लांट बस्ती क्षेत्र में दूषित और मटमैले पानी की आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बस्तीवासियों ने टाटा स्टील UISL के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है।

दूषित पानी से बीमारी फैलने की जताई आशंका
लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घरों में आने वाला पानी गंदा और दूषित है। इस पानी का इस्तेमाल पीने, खाना बनाने और रोजमर्रा के कामों में करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दूषित जल के कारण डायरिया, टाइफाइड, पीलिया समेत कई जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग
बस्तीवासियों ने टाटा स्टील UISL प्रबंधन से मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही खराब पाइपलाइन और जल स्रोतों की मरम्मत कर लोगों को जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है। इसके अलावा कूड़ेदान के आसपास और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की भी मांग रखी गई है। बस्तीवासियों ने ईस्ट प्लांट बस्ती के मुख्य चौक की सड़क निर्माण कराने की मांग भी की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि टाटा स्टील UISL प्रबंधन जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !