Jamshedpur Rath Yatra 2026: जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संगठनों की ओर से बुधवार को अलग-अलग समय पर रथ यात्राएं निकाली जाएंगी. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं.
दोपहर तीन बजे से शुरू होंगी अधिकांश रथ यात्राएं
शहर के बिष्टुपुर राम मंदिर से रथ यात्रा दोपहर 3.00 बजे निकलेगी. इसी समय कदमा उलियान स्थित इस्कॉन मंदिर, मैंगो के राजस्थान भवन, जुगसलाई रथ गली और बिष्टुपुर नाग मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ होगी.
अलग-अलग समय पर निकलेंगी अन्य यात्राएं
साक्षी उत्कल संगठन की ओर से रथ यात्रा शाम 3.45 बजे निकाली जाएगी. वहीं खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शाम 4.00 बजे शुरू होगी. सभी यात्राएं तय मार्गों से होकर गुजरेंगी, जहां श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे.
श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील
रथ यात्रा को लेकर आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए संबंधित इलाकों में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.