Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Tatanagar News : हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी आज टाटानगर तक ही चलेगी, रेलवे ने बदला रूट, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

Tatanagar News : दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन में हुई असामान्य देरी को देखते हुए हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में एक दिन के लिए बदलाव किया है. यह व्यवस्था 15 जुलाई 2026 को लागू रहेगी. इस दौरान दोनों दिशाओं में चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस केवल टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी. टाटानगर और बड़बिल के बीच ट्रेन का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है.
हावड़ा से बड़बिल जाने वाली ट्रेन टाटानगर पर होगी समाप्त
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने तय गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी. 15 जुलाई को यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसके चलते टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा.

बड़बिल से हावड़ा के लिए टाटानगर से चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित शुरुआती स्टेशन बड़बिल से रवाना नहीं होगी. यह ट्रेन 15 जुलाई को टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी. बड़बिल और टाटानगर के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

रेलवे ने यात्रियों को दी यह सलाह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि परिचालन में असामान्य विलंब के कारण यह अस्थायी बदलाव किया गया है, ताकि रेल संचालन को व्यवस्थित रखा जा सके. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. इससे अनावश्यक परेशानी से बचने और यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !