Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Pakur News: पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर हुई छापेमारी

Pakur News: पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर में मंगलवार को आजसू नेता और पत्थर कारोबारी अजहर इस्लाम के आवास पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि कई अधिकारी घर के भीतर जांच में जुटे रहे.

घर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छापेमारी के दौरान पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई. घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर नजर रखी गई और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को कार्रवाई स्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई.



कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. पुलिस और प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !