Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur Rural Accident: पटमदा में सड़क हादसा, एसबीआई शाखा के पास बाइक फिसलने से दो घायल

Jamshedpur Rural: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में जोड़सा गांव के ग्राम प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना एसबीआई पटमदा शाखा के समीप हुई, जिसमें ग्राम प्रधान नवीन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जोड़सा निवासी एवं ग्राम प्रधान नवीन सिंह (40) अपने साथी चाम्पिर गांव निवासी ब्रजेन्द्र कर्मकार (44) के साथ बाइक से बैंक के कार्य के लिए एसबीआई शाखा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देखकर उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पटमदा पुलिस ने दोनों घायलों को माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। नवीन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बाद में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेज दिया गया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !