Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur Rural News: पटमदा में वज्रपात से महिला बेहोश, निजी अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur Rural: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने की घटना से एक महिला गंभीर रूप से प्रभावित हो गई। तेज गर्जना और वज्रपात के बाद महिला अचानक अचेत होकर गिर पड़ी, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय शेफाली कुंभकार घटना के समय अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ बैठी थीं। इसी दौरान घर के समीप एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने का तेज प्रभाव घर तक पहुंचा, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और बिस्तर से नीचे गिरकर बेहोश हो गईं।

महिला के पति फूलचांद कुंभकार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए डिमना स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। देर रात तक उन्हें होश नहीं आया था।

परिजनों ने बताया कि बिजली सीधे घर पर नहीं गिरी थी, बल्कि पास के पेड़ पर गिरी थी, लेकिन उसका प्रभाव घर के भीतर तक महसूस हुआ। राहत की बात यह रही कि उस समय घर में मौजूद अन्य सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी अन्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल महिला की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !