Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में DC राजीव रंजन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे। जनसुनवाई के दौरान जाति प्रमाण पत्र जारी करने, घर पर तालाबंदी, लंबित भुगतान, नाली की सफाई और निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, जमीन विवाद, अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल में सुधार समेत कई मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने, पारिवारिक विवाद, ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने और चिकित्सा सहायता से जुड़े आवेदन भी उपायुक्त के समक्ष रखे गए।

आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का जल्द, निष्पक्ष और नियमों के अनुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।



तत्काल समाधान वाले मामलों का करें मौके पर निपटारा
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का समाधान तुरंत किया जा सकता है, उनका निपटारा मौके पर ही किया जाए। वहीं, अन्य मामलों में निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !