Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jharkhand Crime News: गुमला में मानवता शर्मसार, 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर पंचायत ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, उन्हीं पैसों से की “शराब-चिकन पार्टी”

Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और समाज को झकझोर देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना शनिवार शाम की है, जब पीड़ित परिवार का परिचित आरोपी सुनील लोहारा उनके घर पहुंचा था. उसने बच्ची की मां से कहा कि वह अपने घर के बाकी बचे काम निपटा ले, तब तक वह बच्ची को संभाल लेगा. मां जैसे ही काम करने गई, आरोपी मासूम को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब मां कमरे में पहुंची, तो सच्चाई जानकर दंग रह गई. मां ने आनन-फानन में बच्ची को एक निजी डॉक्टर के पास दिखाया.

पुलिस के पास जाने के बजाय बुलाई गई पंचायत, लगाया जुर्माना
मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस जघन्य अपराध के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने के बजाय मामले को रफा-दफा करने के लिए रविवार को गांव में ही ग्राम पंचायत बुलाई गई. पंचायत के कुछ रसूखदार सदस्य चाहते थे कि यह संवेदनशील मामला पुलिस तक न पहुंचे और गांव के भीतर ही सुलझ जाए. पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए दुष्कर्म के आरोपी सुनील लोहारा पर 1 लाख रूपए का जुर्माना ठोक दिया. आरोपी ने भी पंचायत का फैसला स्वीकार करते हुए तत्काल 20 हजार रूपए नगद दे दिए और बाकी बचे 80 हजार रूपए एक हफ्ते के भीतर चुकाने का वादा किया.

जुर्माने के पैसों से उड़ाई जा रही थी शराब और चिकन की दावत
इस मामले का सबसे असंवेदनशील और घिनौना पहलू तब सामने आया, जब आरोपी से मिले जुर्माने के 20 हजार रूपए से पंचायत के सदस्यों ने गांव में ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. इन पैसों का इस्तेमाल सरेआम चिकन और शराब की पार्टी करने में किया गया. पीड़ित मासूम के दर्द को दरकिनार कर पंचायत के लोग और आरोपी मिलकर दुष्कर्म की कीमत पर मिली रकम से दावत उड़ा रहे थे. इस अमानवीय कृत्य को देखकर गांव के ही एक संवेदनशील व्यक्ति का दिल पसीज गया और उसने गुपचुप तरीके से घाघरा थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी.



सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार और पार्टी कर रहे लोग हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस रविवार को जब गांव पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर जश्न मना रहे लोगों को खदेड़ा और त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सुनील लोहारा को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां का आधिकारिक बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !