Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Seraikela News: सरायकेला में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान तेज, डीसी ने LED जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Seraikela: सरायकेला जिले में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से एलईडी जागरूकता रथ को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म करने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम करने की शपथ दिलाई।

बेटियों को समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी: डीसी
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के समान अवसर मिलें। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच या PCPNDT अधिनियम के उल्लंघन जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाना चाहिए, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।



जनभागीदारी से सफल होगा अभियान- डीडीसी
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि बेटियों के प्रति सकारात्मक और समान सोच विकसित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भागीदारी के बिना किसी भी सामाजिक अभियान को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता।

9 प्रखंडों में पहुंचेगा LED रथ
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बताया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी 9 प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लघु फिल्मों और जागरूकता संदेशों के जरिए लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !