Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Bihar News: बिहार के कटिहार से पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार के कटिहार से देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसियों और कटिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी मोहम्मद अहद को पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कटिहार व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।


पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक मोहम्मद अहद पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन के संपर्क में था, जिसे कथित तौर पर शहजाद भट्टी गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है। आरोप है कि वह भारत में देश विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने का काम करता था और मोहम्मद अहद स्थानीय स्तर पर सहयोगी (लोकल लाइनर) की भूमिका निभा रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क फैलाने की जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारत विरोधी विचारधारा वाले लोगों से संपर्क करता था। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता, जांच जारी
कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोप में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में एटीएस, आईबी, एसटीएफ और कटिहार पुलिस की टीम शामिल रही। वहीं, मूसापुर गांव में गिरफ्तारी की खबर से सनसनी फैल गई। परिजनों ने किसी भी कथित देश विरोधी गतिविधि की जानकारी होने से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !