Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मन्नान मल्लिक का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

मन्नान मल्लिक के निधन की खबर फैलते ही झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई. धनबाद समेत पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

धनबाद की राजनीति का बड़ा चेहरा थे मन्नान मल्लिक
मन्नान मल्लिक कई दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे. उन्होंने धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई. अपने राजनीतिक जीवन में वह जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए जाने जाते थे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक ने लंबे समय तक जनसेवा करते हुए विशेष रूप से धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की.

अनुपमा सिंह ने बताया अभिभावक और मार्गदर्शक
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पत्नी और धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भी मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक उनके लिए अभिभावक और मार्गदर्शक की तरह थे. उनके निधन को उन्होंने व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया.



सीता सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेता और जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भी मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !