Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Koderma News: कोडरमा में हाइवा से बचने के प्रयास में पेड़ से टकराई क्रेटा कार, तीन घायल

Koderma: कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बागीटांड़ और जमसोती नाला के बीच तेज रफ्तार हाइवा से बचने की कोशिश में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय से टाटा जा रही क्रेटा कार के सामने अचानक एक हाइवा आ गया। बताया जा रहा है कि हादसे से बचने के लिए कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और वाहन को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि कार में सवार तीनों लोगों की जान बच गई। हादसे में उन्हें सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में मदद की। उन्होंने घायलों के परिजनों से संपर्क कर जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई।

तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग
सागर कुमार गिरी ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर निगरानी बढ़ाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। फिलहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !