Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bihar News : सरकारी बोर्ड लगी कार से विदेशी शराब बरामद, कृषि विभाग के नाम से चल रही इनोवा जब्त

Bihar News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच राजधानी पटना में सरकारी बोर्ड लगी एक इनोवा कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दीदारगंज टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर कार को जब्त किया।


जब्त वाहन पर बिहार सरकार के आयुक्त, कृषि विभाग का बोर्ड लगा हुआ था। तलाशी के दौरान कार से 528 कैन बीयर बरामद की गई। मौके से एक वर्दीधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर शराब तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है।

सरकारी वाहन के इस्तेमाल पर उठे सवाल

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला शराब की अवैध तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सरकारी बोर्ड लगी गाड़ी का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उत्पाद विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन का कृषि विभाग से वास्तविक संबंध है या सरकारी पहचान का दुरुपयोग किया गया था।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !