Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून; मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक जारी किया तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 14 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा समेत कई जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पांच दिन तक वज्रपात और तेज हवा का खतरा
13 से 17 जुलाई के बीच पूरे राज्य में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें.

रामगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान रामगढ़ में सबसे अधिक 34.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा.



अब भी सामान्य से कम हुई है बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 13 जुलाई के बीच झारखंड में सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से वर्षा की कमी में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !