Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-07-13

Palamu News: पलामू में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, चाचा ने अपने ही भतीजे रोशन को उतारा मौत के घाट, पसरा मातम

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साधु बैठा के पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।


मामूली विवाद बना जानलेवा, चाकू से किया हमला

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन बैठा पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रोशन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मासूम की हत्या से रबदा गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !