सोनुवा स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति
पहली घटना सोनुवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर हुई. जीआरपी के मुताबिक, अप लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि शव कई हिस्सों में बिखर गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हुआ दूसरा हादसा
दूसरी घटना चक्रधरपुर और लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच बुढीगोड़ा गांव के पास रेल फाटक के समीप हुई. पुलिस के अनुसार, ट्रेन संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा अप लाइन के पोल संख्या 317/21-27 के पास हुआ. सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच
रेल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार, दोनों शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों और गांवों में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतकों की शिनाख्त की जा सके.