Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Seraikela News: सरायकेला में पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही रात में 13 बकरा-बकरी और 4 मुर्गों की मौत

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के बरगीडीह गांव में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। गांव के एक पशुपालक के घर में एक ही रात में 13 बकरा-बकरी और 4 मुर्गों की मौत हो गई। घटना से परिवार सदमे में है, जबकि ग्रामीण अलग-अलग तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। मृत पशुओं की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

सुबह बाड़ा खोलते ही दिखा भयावह मंजर
पीड़ित दिनेश महतो ने बताया कि रविवार शाम रोज की तरह सभी बकरा-बकरी और मुर्गों को सुरक्षित बाड़े में बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सभी पशु-पक्षी मृत पड़े थे। कई बकरों और बकरियों के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया।

परिवार की आजीविका पर पड़ा सीधा असर
मृत पशुओं में करीब 10 हजार रुपये कीमत का एक उच्च नस्ल का मुर्गा भी शामिल है, जिसे दिनेश महतो ने हाल ही में खरीदा था। पशुपालक के अनुसार, बकरियों और मुर्गों की मौत से उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। दिनेश महतो ने बताया कि पशुपालन ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत था। एक ही रात में सभी पशुओं की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है।

मौत की वजह को लेकर कई तरह की आशंकाएं
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पशुओं के शरीर पर मिले घावों को देखते हुए कुछ लोग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहे हैं। वहीं, कुछ ग्रामीण इसे जहर देने या किसी संक्रामक बीमारी का परिणाम भी मान रहे हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को देने और प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !