Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Dhanbad Crime News: धनबाद के कतरास मोड़ पर पुलिस टीम पर हमला; नशेड़ियों ने किया पथराव, सुतली बम भी फेंके

Dhanbad Crime News: धनबाद जिले के कतरास मोड़ पर रविवार रात पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पथराव और सुतली बम फेंकने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया. आरोप है कि पुलिस पर पथराव किया गया और सुतली बम भी फेंके गए. हमले के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा. कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया. घटना के बाद कतरास मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस पूरे इलाके में निगरानी रख रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.



आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !