Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Aaj Ka Panchang: आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी पर शिव साधना का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज सोमवार, 13 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि शाम 6:49 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिव पूजन, रुद्राभिषेक और आध्यात्मिक साधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।



जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज सूर्योदय सुबह 5:32 बजे और सूर्यास्त शाम 7:22 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक तथा अमृत काल शाम 6:02 बजे से 7:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 7:16 बजे से 8:59 बजे तक, यमगण्ड सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और गुलिकाल दोपहर 2:10 बजे से शाम 3:54 बजे तक रहेगा। नए कार्य, यात्रा या मांगलिक कार्य की योजना बनाते समय इन समयों का ध्यान रखना लाभकारी रहेगा।

ध्रुव योग और आर्द्रा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
आज ध्रुव योग दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा, इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा। विष्टि (भद्रा) करण सुबह 8:39 बजे तक, इसके बाद शकुनि करण शाम 6:49 बजे तक रहेगा। चंद्रमा आज मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। मृगशिरा नक्षत्र सुबह 5:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र अगले दिन तड़के 2:51 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव, जानें आज का स्वभाव
आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और परिवर्तनशील सोच को बढ़ावा देने वाला माना गया है। इस नक्षत्र से जुड़े लोग आकर्षक व्यक्तित्व, कूटनीतिक स्वभाव, मेहनती और सरल जीवन पसंद करने वाले माने जाते हैं। हालांकि इनमें कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी, अधिक बातूनी स्वभाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। आज शिव उपासना के साथ संयम और सकारात्मक सोच अपनाना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !