Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Adityapur News: आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास Blinkit डिलीवरी पार्टनर से लूट की कोशिश, मारपीट में घायल

Adityapur News: सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास रविवार शाम Blinkit के एक डिलीवरी पार्टनर पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की गई. घटना में डिलीवरी पार्टनर कुसा टुडू घायल हो गया.

मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, दो स्कूटी सवार अज्ञात युवक कुसा टुडू के पास पहुंचे और उससे मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास किया. जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

सिर में आई चोट
हमले के दौरान कुसा टुडू के सिर में हल्की चोट लगी. हालांकि, आरोपी उसका मोबाइल और नकदी छीनने में सफल नहीं हो सके.



पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायल डिलीवरी पार्टनर का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !