Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jharkhand Political: राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, निष्पक्ष जांच की मांग

Jharkhand Political: राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने केवल यह मांग की है कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए. यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ पारदर्शी था तो उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले की जांच कराने की जरूरत क्यों पड़ी. उनका आरोप है कि भाजपा आरोपों का जवाब देने के बजाय धर्म और इतिहास की आड़ लेकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करती है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ाया गया धन श्रद्धालुओं की अमानत है और उसकी एक-एक पाई का हिसाब देना संबंधित प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है.



कांग्रेस नेता ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे को उठाती रहेगी और पारदर्शिता की मांग करती रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !