Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jharkhand Health Minister: जनसेवा ही मेरा धर्म, आलोचना से नहीं रुकूंगा:- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Jharkhand Health Minister: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनके लिए राजनीति का सबसे बड़ा उद्देश्य जनता की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि जनसेवा किसी प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और जीवन का संकल्प है.

"जनता के बीच रहना मेरी प्राथमिकता"
डॉ. अंसारी ने कहा कि वह रोज लोगों के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करते हैं. उनके अनुसार, आम लोगों की परेशानियां दूर करना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

मरीजों की मदद का किया दावा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के फोन कॉल रिसीव करते हैं. मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने, बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार काम करते हैं.



विरोधियों पर साधा निशाना
अपनी कार्यशैली पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि कुछ लोग "मोतियाबिंद जैसी राजनीतिक सोच" से ग्रसित हैं. ऐसे लोगों को राज्य में हो रहे सकारात्मक काम दिखाई नहीं देते. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता सब कुछ देख और समझ रही है. जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !