Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

BJP Jharkhand: "कौशल विकास विभाग ने ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को किया 55 करोड़ रूपए का अवैध भुगतान", भाजपा ने की न्यायिक जांच की मांग

BJP Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार के कौशल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का दावा है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को नियमों के विपरीत करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.

फर्जी बैंक गारंटी मामले का उठाया मुद्दा
प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि फर्जी बैंक गारंटी मामले में पहले तीन और बाद में छह कंपनियों के नाम सामने आए थे. ऐसे मामलों में भुगतान रोककर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

भुगतान की अनुमति पर सवाल
अजय शाह ने आरोप लगाया कि तत्कालीन श्रम आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने 8 अगस्त 2024 को पत्र जारी कर इन कंपनियों को भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को सरकारी राशि देना नियमों के खिलाफ है.



दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
BJP ने कहा कि जिस तरह फर्जी बैंक गारंटी मामले में विनय चौबे के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसी तरह कौशल विकास विभाग के तत्कालीन सचिव पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है. साथ ही शैलेन्द्र लाल, विश्वरूप ठाकुर, राजन श्रीवास्तव और राजीव रंजन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !