Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Seraikela News: R.I.T. थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन पैदल गश्ती, संदिग्धों की जांच कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को R.I.T. थाना क्षेत्र में सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्ती अभियान में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया।

बाजार, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन के आसपास, शिक्षण संस्थानों के निकट तथा रात्रि में अधिक भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्ती की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत "डायल 112" या नजदीकी थाना को दें।



यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह पैदल गश्ती अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। इसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !