Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को कांड्रा थाना क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती और फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कांड्रा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। थाना परिसर से कांड्रा बस स्टैंड तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
दुकानदारों को सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की हिदायत
फ्लैग मार्च के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अतिक्रमण न करें और सड़क पर दुकान लगाकर यातायात में बाधा उत्पन्न न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क को अवरुद्ध करने से आम लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।