Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

JMM Rajya Sabha MP: दिल्ली में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का सफल घुटना ऑपरेशन, सीएम हेमंत ने जाना हाल

JMM Rajya Sabha MP: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का दिल्ली के एक अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

अस्पताल पहुंचकर सीएम ने जाना स्वास्थ्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं.



जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, "राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता आदरणीय सरफराज अहमद जी का दिल्ली में घुटने का ऑपरेशन हुआ था. आज उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !