Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

PM Modi New Zealand: न्यूजीलैंड में पीएम मोदी का भावुक पल, 25 साल पुराना मफलर पहनकर साझा की खास याद

PM Modi New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पुरानी याद साझा कर लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में वह करीब 25 से 30 साल पहले उपहार में मिला मफलर पहनकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह मफलर आज भी उनके लिए खास है, क्योंकि इसमें न्यूजीलैंड में रहने वाले लोगों का स्नेह और अपनापन जुड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनका प्रधानमंत्री के रूप में पहला न्यूजीलैंड दौरा है, लेकिन इस देश से उनका रिश्ता कई दशक पुराना है.
पुराने उपहार को बताया रिश्तों की निशानी, प्रवासी भारतीयों की जमकर सराहना
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, तब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था. उस दौरान उन्हें मफलर, टोपी और दस्ताने उपहार में मिले थे. उन्होंने बताया कि वर्षों बाद भी उन्होंने इन यादगार उपहारों को संभालकर रखा है और आज उसी मफलर को पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने में भारतीय समुदाय की अहम भूमिका रही है.

दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑकलैंड से लेकर वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और क्वीन्सटाउन तक भारतीय समुदाय अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय केवल भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि व्यापार, शिक्षा, निवेश, नवाचार और सामाजिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों को करीब ला रहे हैं. अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, वहां की सरकार और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत और न्यूजीलैंड के संबंध और अधिक मजबूत होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !