Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam: कल होगी झारखंड पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, रांची के 11 केंद्रों पर धारा-163 लागू

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam: झारखंड पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. 12 जुलाई को होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए राजधानी के 11 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. 

सुबह से शाम तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत के आदेश के अनुसार, 12 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 4 बजे तक धारा-163 प्रभावी रहेगी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी. 

इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों के आसपास सरकारी कर्मियों को छोड़कर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी. हथियार लेकर चलने, लाउडस्पीकर या माइक के इस्तेमाल और किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी.



11 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी
विवेकानंद विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मनन विद्या, सेंट एनीज कॉलेज एंड स्कूल, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेंट पॉल कॉलेज एंड स्कूल, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, सेंट मार्गरेट गर्ल्स हाई स्कूल और उर्सुलिन इंटर कॉलेज समेत सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !