Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Modi New Zealand Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी की बड़ी पहल, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य, निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति

Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यूजीलैंड दौरा भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है. करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया.
2030 तक व्यापार दोगुना करने और निवेश बढ़ाने पर जोर
बैठक में दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा करीब 3.95 अरब न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़ाकर 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई. दोनों नेताओं ने कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, नवाचार और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की. उनका मानना है कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

युवा उद्यमियों पर खास फोकस, भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के 35 वर्ष से कम उम्र के युवा उद्यमियों के नियमित आदान प्रदान का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि इससे नए कारोबार, आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी न्यूजीलैंड के उद्योगपतियों, निवेशकों और खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के सहयोग की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि इस यात्रा से दोनों देशों के आर्थिक, रणनीतिक और सामाजिक संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !