Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना का देर रात एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

Jamshedpur News : शहर में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शुक्रवार देर रात बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 11 बजे हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि गश्ती की तैयारियों का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि गश्ती को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ बागबेड़ा क्षेत्र की अंदरूनी गलियों और उन स्थानों पर भी नियमित एवं सघन गश्त की जाए, जहां देर रात असामाजिक तत्वों के जमावड़े की आशंका रहती है। ऐसे स्थानों की पहचान कर लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा एंटी-क्राइम चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !