Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Bokaro News : डीसी आवास का घेराव, विस्थापितों ने नियोजन और मुआवजे की मांग उठाई

Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को कनारी मौजा के विस्थापितों ने बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार नियोजन और लंबित मुआवजे की मांग की।


प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सिटी डीएसपी राजीव रंजन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।

विस्थापित बोले- समझौते के बावजूद नहीं मिला रोजगार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि त्रिपक्षीय वार्ता में प्लांट की बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होने के बाद विस्थापितों को नियोजन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कनारी मौजा की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भी प्रबंधन की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।

विस्थापितों ने दावा किया कि इस मामले में वे झारखंड हाईकोर्ट का आदेश भी प्रशासन को सौंप चुके हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

प्रदर्शन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता भी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विस्थापितों के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विस्थापितों की स्थिति चिंताजनक है और सरकार, प्रशासन तथा प्रबंधन को मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे झारखंड में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !