Air Force Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया अवसर आया है. वायु सेना स्टेशन बिहटा के एयरमेन चयन केंद्र ने अग्निवीर वायु और एयरमैन (मेडिकल असिस्टेंट) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार
खूंटी जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
म्यूजिशियन पद के लिए भी भर्ती
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) पद के लिए भी भर्ती रैली आयोजित करेगी. इस पद के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक होगा. चयन रैली 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 के बीच नई दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी.
योग्यता और अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
प्रशासन ने योग्य युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके. भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. युवाओं तक सूचना पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.