Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Saraikela News: DGP तदाशा मिश्रा और DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने सरायकेला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Seraikela: राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा और कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को सरायकेला का दौरा किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर परिसदन में पुलिस विभाग की ओर से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और नगर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
DGP और DIG ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

नगर क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की हुई समीक्षा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में चल रही सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। दौरे को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



SP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !