Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Chaibasa News: नोवामुंडी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बंद कमरे से मिला तीन दिन पुराना शव, पति की तलाश जारी

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय महिला का शव घर के बंद कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से मृतका का पति घर से फरार बताया जा रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी के माता-पिता का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद उनका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया। करीब एक वर्ष पहले लक्ष्मी ने सोसोपी गांव के रहने वाले सोमा बारजो से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गांव में ही रह रहे थे।

मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के चाचा लादुरा सिरका ने आरोप लगाया कि सोमा बारजो ने लक्ष्मी की हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। बताया गया कि गुरुवार को जब मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी से मिलने उसके घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कमरे की जांच की गई, जहां अंदर लक्ष्मी का शव मिला।

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव लिया कब्जे में
घटना की जानकारी मिलने के बाद नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले गांव के कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए गड्ढा भी खोदा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
नोवामुंडी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !