Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Giridih News: पुणे से गिरिडीह लौट रहा प्रवासी मजदूर कृष्णा सिंह रहस्यमय ढंग से लापता, अनहोनी की आशंका से डरे परिजन

Giridih News: महाराष्ट्र के पुणे से गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव का 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर कृष्णा सिंह उर्फ बंटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। कृष्णा 29 मार्च 2026 को अपने चाचा के साथ रोजगार की तलाश में पुणे गया था और वहां काठवाड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना में आरवीआर कंपनी के तहत मजदूरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, 6 जुलाई को उसने फोन कर घर लौटने की जानकारी दी, लेकिन इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार की बढ़ी चिंता, हर स्तर पर तलाश जारी
लगातार मोबाइल बंद आने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। परिवार को आशंका है कि कृष्णा किसी दुर्घटना या अन्य अप्रिय घटना का शिकार हो गया है। बेटे के लापता होने से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।

सरकार से लगाई बेटे की सकुशल तलाश की गुहार
कृष्णा के माता-पिता ने बताया कि वह परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और उसी की आय से घर का खर्च चलता था। उन्होंने केंद्र और झारखंड सरकार से बेटे की जल्द खोजबीन कराने की अपील की है। परिवार हर दिन उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद में इंतजार कर रहा है।

सिकंदर अली ने उठाई प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा की मांग
मामले की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के अधिकारों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली पीड़ित परिवार से मिलने कुलगो गांव पहुंचे। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस, रेलवे पुलिस और संबंधित विभागों से समन्वय कर युवक की जल्द तलाश कराई जानी चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !