Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने एयरटेल कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar News : जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निमैठी चौक पर गुरुवार रात बाइक सवार दो अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कर्मी संजीव कुमार सिंह को गोली मार दी। काम खत्म कर घर लौट रहे संजीव कुमार सिंह के चेहरे के जबड़े और कंधे में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


घटना के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी समेत आसपास के पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि घटना को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। उनकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !