Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Gamharia News: गम्हरिया खाद्य गोदाम में गरीबों के लिए रखी दाल खराब, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों के बीच बांटी जाने वाली दाल के खराब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लंबे समय तक उचित रखरखाव नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में दाल गोदाम में ही खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, पीडीएस लाभुकों के लिए आवंटित दाल समय पर वितरित नहीं की गई और लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रही। इसी दौरान दाल खराब हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खाद्यान्न जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ, बल्कि गरीबों का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

मार्केटिंग ऑफिसर ने टिप्पणी से किया इनकार
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि दाल खराब होने के लिए कौन जिम्मेदार है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी। मामले में गम्हरिया के मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कई सवालों के जवाब का इंतजार
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि खराब हुई दाल की जिम्मेदारी किसकी तय होगी, सरकारी नुकसान की भरपाई कैसे होगी और जिन लाभुकों को यह दाल मिलनी थी, उन्हें वैकल्पिक खाद्यान्न कब उपलब्ध कराया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है और लोग पारदर्शी जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !