Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Aaj Ka Panchang: योगिनी एकादशी पर करें श्रीहरि की आराधना, जानिए पूजा का शुभ समय, तिथि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान श्रीविष्णु की पूजा-अर्चना तथा व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

जानिए आज की तिथि, योग और ग्रहों की स्थिति
आज प्रातः 8:16 बजे तक कृष्ण दशमी तिथि रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होकर 11 जुलाई की सुबह 5:22 बजे तक रहेगी। धृति योग सुबह 7:15 बजे तक रहेगा, फिर शूल योग प्रारंभ होगा। सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा शाम 6:44 बजे तक मेष राशि में रहकर बाद में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू होगा।

शुभ कार्यों के लिए ये हैं आज के खास मुहूर्त
आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल सुबह 8:47 बजे से 10:16 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:31 बजे और सूर्यास्त शाम 7:22 बजे होगा। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ शुरुआत के लिए इन मुहूर्तों को विशेष फलदायी माना गया है।

राहुकाल और अशुभ समय का रखें विशेष ध्यान
आज राहुकाल सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल सुबह 7:15 बजे से 8:59 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 3:54 बजे से शाम 5:38 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन अशुभ समयों में नए और मांगलिक कार्यों की शुरुआत से बचना शुभ माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !