Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

BREAKING : राहुल बच्चा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 4 गिरफ्तार

मजार के पास ईंट-पत्थर और लाठी से पीटकर की गई थी हत्या, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंगBREAKING : मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या के मामले का पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई पुलिस कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा पर ईंट, पत्थर और लकड़ी के लट्ठों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई राजा कुमार की शिकायत पर मानगो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी साहेब सिंह ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और मानगो फॉरेस्ट लाइन की झाड़ियों में छिपाए गए हथियार की जानकारी दी। पुलिस जब उसे हथियार बरामद कराने लेकर गई तो उसने पहले से छिपाकर रखी गई एक लोडेड देशी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में साहेब सिंह घायल हो गया।

आरोपियों और मृतक का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी साहेब सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। अफताब अली पर चोरी सहित छह, अमरजीत प्रसाद पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। वहीं मृतक राहुल बच्चा के खिलाफ भी हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।

घटनास्थल से साक्ष्य और बाइक बरामद, जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने, खून लगा शर्ट, घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर, अर्धजली लकड़ी, खून लगे रुपये और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पूरे अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी ने किया। छापेमारी दल में मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !